Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh Ayushman Card: छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की...

Ayushman Card: छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज की शिकायत पर जांच

Ayushman Card
Ayushman Card

Ayushman Card: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड के जरिए कथित फर्जी इलाज और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की अलग-अलग टीमों ने रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में 100 से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम में एक साथ जांच शुरू की।

Ayushman Card: बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें अस्पतालों में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड के जरिए किए गए इलाज से संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। मरीजों की जानकारी, उपचार संबंधी दस्तावेज और योजना के तहत किए गए क्लेम की भी जांच की जा रही है।

Ayushman Card: बीजू स्वास्थ्य कार्ड से जुड़े मामलों की भी जांच

जानकारी के मुताबिक, जांच के दायरे में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना से जुड़े इलाज के रिकॉर्ड भी शामिल हैं। यह ओडिशा सरकार की स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाती है। छत्तीसगढ़ के कुछ अस्पतालों में भी पात्र मरीजों को इस योजना के तहत इलाज की सुविधा मिलती है।

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलती है। स्वास्थ्य विभाग की मौजूदा कार्रवाई में इसी योजना के तहत हुए इलाज और उससे जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Ayushman Card: अभी आधिकारिक बयान का इंतजार

Ayushman Card: फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से छापेमारी और जांच को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन अस्पतालों में किस तरह की अनियमितता या गड़बड़ी सामने आई और संबंधित संस्थानों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here