Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा और निफ्टी 700 अंक लुढ़का

Stock Market Crash: नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,918.90 के मुकाबले करीब 2400 अंक से ज्यादा टूट गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी 700 अंक से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। इस तेज गिरावट के पीछे वैश्विक तनाव और मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Stock Market Crash: कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स गिरकर 77,056.75 पर खुला और कुछ ही मिनटों में यह 2400 अंक से अधिक लुढ़ककर करीब 76,424 के स्तर तक पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी भी अपने पिछले बंद 24,450 के मुकाबले गिरकर 23,868 पर खुला और जल्द ही 700 अंक से अधिक टूटकर लगभग 23,697 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

Stock Market Crash: बीते सप्ताह भी शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। शुक्रवार को सेंसेक्स 1097 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था, जबकि निफ्टी भी 315 अंक फिसलकर बंद हुआ था। लगातार गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर भी भारतीय बाजार पर साफ नजर आया। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई इंडेक्स 4000 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार करता दिखाई दिया, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 800 अंक से अधिक नीचे चला गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब 7 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार करता नजर आया। इसके अलावा गिफ्ट निफ्टी भी सोमवार को खुलते ही 500 अंक से अधिक गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया।

भारी बिकवाली के चलते बाजार में लार्जकैप से लेकर स्मॉलकैप तक लगभग सभी शेयरों में गिरावट देखी गई। लार्जकैप शेयरों में इंडिगो, एसबीआई, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, मारुति, एक्सिस बैंक और अडानी पोर्ट्स जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप शेयरों में भी दबाव बना रहा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अशोक लेलैंड, फेडरल बैंक, भारत फोर्ज, पेटीएम और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। लगातार गिरते बाजार के कारण निवेशकों में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories