Tuesday, June 9, 2026
34.7 C
Raipur

T20 World Cup 2026: भारत बना विश्व चैंपियन, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और अवॉर्ड विनर्स

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि भारत ने लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीती और पहली बार अपने ही घर में विश्व चैंपियन बना।

T20 World Cup 2026: इस बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया को न केवल ट्रॉफी मिली, बल्कि बड़ी प्राइज मनी भी हासिल हुई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस टूर्नामेंट के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्राइज पूल तय किया था, जो पिछले संस्करण की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। यह राशि पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड को दी जाएगी और बाद में खिलाड़ियों के बीच बोनस, मैच फीस और अन्य इनाम के रूप में बांटी जाती है।

T20 World Cup 2026: फाइनल में हारने के बावजूद न्यूजीलैंड को भी अच्छी प्राइज मनी मिली। रनर-अप टीम के रूप में न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये दिए गए।

T20 World Cup 2026: टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमों को भी बड़ी रकम मिली। दोनों टीमों को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई।

T20 World Cup 2026: सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली टीमों को भी पुरस्कार दिया गया। जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली।

आईसीसी ने इस बार सभी 20 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी इनाम दिया। अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपये मिले।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और अहमदाबाद में इतिहास रचते हुए विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: बारिश का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से मानसून की एंट्री, तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रदेशवासियों...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, भक्ति से गूंजा पूरा परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन महाकाल मंदिर में दिव्य भस्म आरती! “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा परिसर

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Related Articles

Popular Categories