Raipur Birgaon Ravabhatha News: सुशासन तिहार में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, विधायक के काफिले का विरोध कर सड़क पर लेटे कांग्रेसी

Sanjay Sahu
Raipur Birgaon Ravabhatha News

Raipur Birgaon Ravabhatha News: रायपुर: रायपुर के बीरगांव स्थित रावाभाठा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और हालात को नियंत्रित किया।

Raipur Birgaon Ravabhatha News: घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार शिविर का विरोध करने कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया।

Raipur Birgaon Ravabhatha News: इसी दौरान रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के सामने सड़क पर लेट गए और “वापस जाओ” के नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए एडिशनल डीसीपी रायपुर उत्तर, एसीपी और तीन थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जिन्होंने तत्काल बीच-बचाव कर हालात संभाले।

Raipur Birgaon Ravabhatha News: प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग के पास कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी धक्का-मुक्की हुई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। तनाव बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

Raipur Birgaon Ravabhatha News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे महिलाओं को आवासीय पट्टा वितरण, 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और महतारी वंदन योजना से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।

Raipur Birgaon Ravabhatha News: प्रदर्शन में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे, स्थानीय पार्षद और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। बंजारे ने कहा कि प्रदर्शन पूर्व निर्धारित था और इसकी जानकारी प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी। उनके अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाने पहुंचे थे। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति सामान्य होने के बाद सुशासन तिहार कार्यक्रम का संचालन जारी रहा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *