Sex Racket Busted In Raipur : रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सोशल मीडिया वीडियो से खुला राज, 250 युवतियों का नेटवर्क बेनकाब

Parivesh

रायपुर। Sex Racket Busted In Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी में देह व्यापार से जुड़ा एक बड़ा गिरोह बेनकाब हुआ है। महादेव घाट इलाके में एक बर्थडे पार्टी के दौरान युवतियों और युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब डीडी नगर पुलिस ने इसकी जांच शुरू की, तो पीछे छुपा संगठित सेक्स रैकेट सामने आ गया।

Sex Racket Busted In Raipur : पुलिस ने अब तक पांच युवतियों को हिरासत में लिया है। इन युवतियों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच में 250 से अधिक अन्य युवतियों के संपर्क सामने आए हैं, जो सीधे या परोक्ष रूप से देह व्यापार से जुड़ी पाई गईं। फोन में आपत्तिजनक चैट्स, सौदेबाजी की रिकॉर्डिंग, अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क केवल रायपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और बस्तर तक फैला हुआ था। इस गिरोह में कवर्धा और बिलासपुर की युवतियों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की एक महिला भी शामिल है, जो इन दिनों बिलासपुर में रह रही थी।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और इस मामले में अन्य एजेंसियों से भी सहयोग लिया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *