Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh Mahasamund News: एनएच-53 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को...

Mahasamund News: एनएच-53 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल

Mahasamund News
Mahasamund News

Mahasamund News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांपा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क से करीब 30 मीटर दूर जाकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

Mahasamund News: दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में रामेश्वर साहू (32) और सुमित कुमार रात्रे (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल बंजारे (24) और गोवर्धन यादव (24) गंभीर रूप से घायल हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान राहुल बंजारे ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल गोवर्धन यादव का अस्पताल में उपचार जारी है।

सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा

तुमगांव थाना प्रभारी विनोद कश्यप के मुताबिक, कांपा गांव निवासी चारों युवक ट्रैक्टर क्रमांक CG-04-NA-9789 से बिरकोनी की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे शेरे पंजाब ढाबे के पास उनका ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर सड़क से उछलकर करीब 30 मीटर दूर जाकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Mahasamund News: फरार ट्रक चालक की तलाश जारी

Mahasamund News: हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और ट्रक की पहचान के लिए आसपास की जानकारी जुटा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here