Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh Jyotiraditya Scindia Video : जर्जर सड़कों पर फूटा सिंधिया का गुस्सा, बोले–...

Jyotiraditya Scindia Video : जर्जर सड़कों पर फूटा सिंधिया का गुस्सा, बोले– बुरा हाल है भई…देखें वीडियो

ग्वालियर। Jyotiraditya Scindia Video : शहर की जर्जर सड़कों को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 14 सेकेंड के इस वीडियो में सिंधिया अपने समर्थकों से बातचीत करते हुए कहते नज़र आ रहे हैं – “मैं कह रहा हूं, बुरा हाल है भई।” इस पर समर्थक जवाब देते हैं – “बहुत टाइम से बहुत बुरा हाल है महाराज साहब इस रोड का।”

Jyotiraditya Scindia Video : यह वीडियो सिकंदर कंपू रोड का बताया जा रहा है। दरअसल, सिंधिया का काफिला जब इस मार्ग से गुजर रहा था, तो कुछ समर्थक उनके स्वागत के लिए नारेबाजी कर रहे थे। गाड़ी रुकवाकर सिंधिया ने समर्थकों से मुलाकात की और इसी दौरान सड़क की खराब हालत पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि सिंधिया इन दिनों ग्वालियर अंचल के दौरे पर हैं और सोमवार को उनके दौरे का सातवां दिन है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच शहर की खस्ताहाल सड़कों पर फिर से बहस छिड़ गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here