Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P Crime : भोपाल में 24 घंटे में चोरी का खुलासा, शातिर...

M.P Crime : भोपाल में 24 घंटे में चोरी का खुलासा, शातिर महिला गिरफ्तार, 2.50 लाख रुपये कैश और 3 लाख की ज्वेलरी जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल के नॉर्थ टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक शातिर महिला आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद किए हैं।

शिव बारात में शामिल होने गई थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार बाणगंगा इलाके में रहने वाली महिला शिव बारात में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर मंदिर गई थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी महिला ने सूने घर को निशाना बनाया और अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Read More : M.P News : इलाज के बहाने भोपाल लाकर दुष्कर्म का आरोप, डॉक्टर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

नकदी और लाखों की ज्वेलरी बरामद

पुलिस जांच में आरोपी के पास से करीब 2.50 लाख रुपये नकद और लगभग 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। बरामद सामान में सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली, चेन और चांदी का गुच्छा शामिल है।

जांच के बाद आरोपी महिला गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही टीटी नगर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें चोरी की वारदात का खुलासा हो गया। इसके बाद आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात का खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है तथा लोगों से भी घर खाली छोड़ते समय सतर्क रहने की अपील की गई है। टीटी नगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भरोसा बढ़ा है और चोरी की बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक पर्दाफाश हो सका है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here