Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh MP Big News : बीकोर गांव में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

MP Big News : बीकोर गांव में शराब दुकान को लेकर बवाल, महिलाओं ने फूंकी दुकान

MP Big News
MP Big News

 MP Big News : नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शराब दुकान को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने मंगलवार को बीकोर गांव में स्थित वंशिका कंस्ट्रक्शन की शराब दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान में काफी नुकसान हुआ।

 MP Big News : तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र की इस घटना में महिलाएं कई दिनों से दुकान के संचालन से परेशान थी और उनका कहना था कि यह दुकान गांव से बाहर हटाई जाए। अचानक भड़की आग को देखकर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने महिलाओं को शांत कराकर वापस भेजा और विवेचना शुरू कर दी है। घटना के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस आगे की कार्रवाई और जिम्मेदारों की पहचान के लिए मामले की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here