Indore Crime : इंदौर में युवती को सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu

Indore Crime : इंदौर : इंदौर में एक शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… जहां बीच सड़क एक युवक युवती को घसीटता नजर आया… मामला नवलखा चौराहे का बताया जा रहा है… घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…

Indore Crime : इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित नवलखा चौराहे पर एक युवक द्वारा युवती के साथ मारपीट और घसीटने का वीडियो सामने आया है… वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक युवती को सड़क के एक कोने से दूसरे कोने तक जबरन घसीट रहा है… आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की…

Indore Crime : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था… विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने सार्वजनिक स्थान पर ही युवती के साथ बदसलूकी शुरू कर दी…

Indore Crime : घटना के बाद पीड़िता भंवरकुआं थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई… पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया… बताया जा रहा है कि थाने में आरोपी ने कान पकड़कर माफी भी मांगी…

Indore Crime : फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है… वहीं वायरल वीडियो के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है…

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *