सीहोर : कथित पत्रकारों पर मेडिकल संचालकों से पैसे वसूलने का आरोप, FIR दर्ज

0
624

सीहोर। रायसेन और मण्डी दीप के चार कथित पत्रकारों के खिलाफ मेडिकल संचालकों से आड़ी बाजी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की जानकारी दावा विक्रेता संघ ने पुलिस को दी थी।

सूत्रों के अनुसार अमित ठाकुर, प्रकाश दुबे, संजना मीणा और सुहानी यादव पिछले कई दिनों से जिले के मेडिकल संचालकों को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि ये कथित पत्रकार बनकर मेडिकल संचालकों से पैसे की मांग करते थे और वीडियो बनाकर दबाव डालते थे।

Read More : MP Bhopal News : भोपाल के बाजार में आखिर क्यों मचा हैं बवाल….

दावा विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि संघ ने कई बैठकें कर इस मामले पर विचार किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कथित पत्रकारों से उनके पत्रकार होने के वैध दस्तावेज मांगे, जो वे प्रस्तुत नहीं कर पाए।

जांच के बाद पुलिस ने अमित ठाकुर समेत अन्य तीनों को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोप है कि अमित ठाकुर पर पहले भी रायसेन जिले में आड़ी बाजी के मामले दर्ज हैं।

Read More : Coldrif Cough Syrup : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कफ सिरप से बच्चों की मौत पर जनहित याचिका

बाइट: उमेश शर्मा, जिला अध्यक्ष, दावा विक्रेता संघ – “हमने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। मेडिकल संचालकों के संरक्षण के लिए कार्रवाई अनिवार्य थी।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here