MP Bhopal News : भोपाल के बाजार में आखिर क्यों मचा हैं बवाल….

0
178
MP Bhopal News
MP Bhopal News

MP Bhopal News : भोपाल। राजधानी भोपाल में करवा चौथ के पवित्र त्योहार पर संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू संगठनों ने एक विवादास्पद अपील की है। संगठनों ने हिंदू महिलाओं और युवतियों से सिर्फ हिंदू भाई-बहनों से ही मेहंदी लगवाने का निवेदन किया है।

READ MORE : Coldrif Cough Syrup : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कफ सिरप से बच्चों की मौत पर जनहित याचिका

MP Bhopal News : इस अपील को लेकर न्यू मार्केट पहुँचे हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मेहंदी लगवा रही महिलाओं से विशेष रूप से बात की। तिवारी ने अपनी अपील में कहा कि, “अगर जिहादी मानसिकता के लोग हिंदू बहनों की कलाई पकड़ते हैं तो उनकी मंशा क्या है, यह सोचने वाली बात होगी।”

यह अपील सांप्रदायिक आधार पर दी गई है, जिसके पीछे हिंदू संगठनों का तर्क है कि इससे लव जिहाद या अन्य अनुचित गतिविधियों से बचा जा सके।

महिलाओं की मिली-जुली प्रतिक्रिया

हिंदू संगठनों की इस अपील को लेकर बाजार में महिलाओं की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ महिलाओं ने इस अपील का समर्थन किया, जबकि कई महिलाओं ने इसे त्योहार के माहौल में अनावश्यक तनाव पैदा करने वाला बताया।

READ MORE : Deepika Padukone : मां बनने के बाद बदल गई दीपिका पादुकोण की जिंदगी, 8 घंटे की शिफ्ट विवाद पर तोड़ी चुप्पी

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह अपील हिंदू समाज के हित में है और लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here