Bhopal News : जब लोग गहरी नींद में थे….भोपाल में तेज रफ्तार CNG टैंकर बस्ती में घुसा, मासूम की मौत, 4 घायल

Sanjay Sahu

Bhopal News : भोपाल के छोला मंदिर इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित CNG टैंकर रिहायशी बस्ती में घुस गया। हादसा उस समय हुआ जब लोग गहरी नींद में थे।

Bhopal News : टैंकर ने 3-4 कच्चे-पक्के घरों को तोड़ते हुए अंदर सो रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bhopal News : घायलों को तुरंत पीपुल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार खिलौने बेचकर अपना गुजारा करता है।

Bhopal News : प्रारंभिक जांच में टैंकर चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके में हादसे के बाद शोक और दहशत का माहौल है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *