Singrauli News : आदर्श परिवहन मॉडल लागू, 10 बिंदुओं पर सख्ती..

Sanjay Sahu
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली :सिंगरौली जिले में परिवहन व्यवस्था सुधारने के लिए “आदर्श परिवहन मॉडल” लागू किया गया है। इस योजना के तहत 15 साल से पुराने वाहनों पर नियंत्रण, प्रदूषण जांच (PUC) अनिवार्य, फिटनेस-परमिट-बीमा की जांच, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, नशामुक्त ड्राइविंग और स्पीड लिमिट का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

 

Singrauli News : सार्वजनिक परिवहन के लिए निर्धारित रूट-स्टॉप तय होंगे, ओवरलोडिंग और बिना तिरपाल मालवाहन पर कार्रवाई होगी। साथ ही पैनिक बटन व आपातकालीन सुविधाएं भी अनिवार्य की गई हैं।

Singrauli News : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मानकों के अनुसार प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाते हुए नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार इस पहल से सड़क दुर्घटनाओं में कमी, प्रदूषण नियंत्रण और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *