Raipur Crime : फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, 27.5 लाख की धोखाधड़ी का मामला

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में फर्जी लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, प्रार्थी कृष्णा राव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी होरीलाल पंकज और जितेश कुमार चंद्राकर ने लोन दिलाने के नाम पर नकद राशि और दस्तावेज लेकर उनके नाम पर विभिन्न बैंकों से करीब 27 लाख 50 हजार रुपये का लोन निकालकर ठगी की।

Raipur Crime : विवेचना के दौरान पहले आरोपी होरीलाल पंकज को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरे आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी जितेश कुमार चंद्राकर (32 वर्ष), निवासी ग्राम ओडान, थाना पलारी, जिला बलौदा बाजार, हाल निवासी दलदलसिवनी को 18 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

Raipur Crime : पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्रार्थी के नाम पर फाइनेंस कराए गए वोल्टास कंपनी के दो एसी और एक मोबाइल फोन को एक मोबाइल दुकान में बेच दिया था।

Raipur Crime : जांच में यह भी सामने आया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपी होरीलाल पंकज ने अपनी कार (स्विफ्ट डिजायर) में बिना किसी वैध पद के पदनाम का बोर्ड लगाकर खुद को प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया था। इस कृत्य को भ्रामक और धोखाधड़ीपूर्ण मानते हुए मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 204 भी जोड़ी गई है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की विवेचना जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *