Gold-Silver Rate : लोहड़ी पर सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर! ₹1.42 लाख के पार 24 कैरेट गोल्ड, चांदी भी चमकी

Rahul Goshwami
Gold Silver Price Today

नई दिल्ली: 13 जनवरी को लोहड़ी के पर्व की सुबह देश में सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना जबरदस्त तेजी के साथ 4,601.69 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

बड़े शहरों में क्या हैं आज के गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,30,460 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,310 रुपये, जबकि 24 कैरेट का रेट 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही कीमतें बनी हुई हैं।

Read More : Gold Silver Price : सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल! गोल्ड 1.37 लाख के पार, चांदी 2.40 लाख के करीब

क्यों उछला सोना?

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता सोने की कीमतों में उछाल की सबसे बड़ी वजह है। ईरान में बढ़ती अशांति, रूस-यूक्रेन युद्ध का जारी रहना और अमेरिका के सख्त रुख ने निवेशकों को सुरक्षित संपत्तियों की ओर मोड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ और सैन्य विकल्प की चेतावनी ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है।

 फेड और ट्रंप टकराव से निवेशक सतर्क

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच और ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं ने भी बुलियन मार्केट को मजबूती दी है। फेड की स्वतंत्रता पर उठते सवालों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत भी उछलकर 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 84.61 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *