मुंबई। Nishaanebaz.com-Amrapali Dubey in Bigg Boss 20: लोकप्रिय भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों छोटे पर्दे के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपने शानदार खेल और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। घर के अंदर वह न सिर्फ हर टास्क में एक्टिवली हिस्सा ले रही हैं, बल्कि काफी मैच्योरिटी के साथ अपनी बात भी रख रही हैं। शो में उनके फैंस को उनका यह मजबूत रूप काफी पसंद आ रहा है।
पिता की सेहत को लेकर है खास शर्त
बिग बॉस के घर में एंट्री लेते वक्त आम्रपाली ने मेकर्स के सामने एक शर्त रखी थी कि उन्हें हर हफ्ते उनके पिता की सेहत को लेकर अपडेट मिलता रहना चाहिए। दरअसल, आम्रपाली के पिता की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। किडनी खराब होने की वजह से उनके पिता का रोजाना डायलिसिस हो रहा है। ऐसे में उनकी बहन आंचल घर पर उनके माता-पिता की पूरी देखरेख कर रही हैं। शो के दौरान कई बार आम्रपाली को अपनी फैमिली और पिता की सेहत के बारे में बात करते हुए इमोशनल होते हुए भी देखा गया है।
निरहुआ संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
घर के अंदर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हुए आम्रपाली ने अपने को-एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ संग अफेयर की अफवाहों पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरहुआ उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, तब से उनकी दोस्ती गहरी हुई। आम्रपाली ने यह भी साझा किया कि निरहुआ अक्सर उन्हें समझाते हैं कि उन्हें एक अच्छा पार्टनर देखकर अब शादी कर लेनी चाहिए।
Read More : CG Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता को लाठी से पीटकर मार डाला, गांव में छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश
शादी नहीं, सिर्फ मां बनना चाहती हैं आम्रपाली
इससे पहले शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ चुकीं आम्रपाली ने अपनी पर्सनल इच्छाओं के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें शादी नहीं करनी है, बल्कि वह सिर्फ मां बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने बच्चा गोद लेने (Adoption) का मन बनाया है और इस दिशा में प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। उनके इस फैसले में उनके परिवार के लोग पूरी तरह से उनके साथ हैं। ‘बिग बॉस 20’ में उनके इस बेबाक और स्पष्ट स्वभाव को दर्शक काफी सराह रहे हैं।


Read More : 



