Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh CG Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता को लाठी से पीटकर...

CG Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता को लाठी से पीटकर मार डाला, गांव में छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश

CG Murder
CG Murder

CG Murder: मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या का मामला सामने आया है। जनकपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह ने कथित तौर पर अपने पिता बिरन सिंह पर लाठी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद बिरन सिंह की मौत हो गई।

CG Murder: घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस से बचने के लिए गांव में ही छिप गया। सूचना मिलने के बाद जनकपुर पुलिस ने आसपास के इलाके में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बघवार मोहल्ले में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई की गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

CG Murder: पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी घर के सामने स्थित खेत से बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस घटना के पीछे के पारिवारिक विवाद और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here