Tuesday, October 6, 2026
Home Lifestyle Tips and Tricks: पसीने और डियो के पीले निशान से खराब हो...

Tips and Tricks: पसीने और डियो के पीले निशान से खराब हो रही सफेद ड्रेस? घर की इन चीजों से मिनटों में लाएं चमक

Tips and Tricks: सफेद टॉप या शर्ट देखने में जितने क्लासी लगते हैं, उनकी सफाई उतनी ही मुश्किल हो सकती है। खासकर अंडरआर्म्स वाले हिस्से में समय के साथ पीले निशान दिखाई देने लगते हैं। पसीना, त्वचा का तेल और डियोडोरेंट कपड़े के रेशों में जमा होते रहते हैं, जिससे बार-बार धोने के बाद भी यह हिस्सा पीला नजर आ सकता है।

बेकिंग सोडा से करें शुरुआत

बेकिंग सोडा की मदद से हल्के पीले दाग साफ किए जा सकते हैं। इसके लिए थोड़े बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे अंडरआर्म्स के दाग पर अच्छी तरह लगाएं और मुलायम ब्रश या उंगलियों से हल्के हाथ से रगड़ें। करीब 20 से 30 मिनट बाद कपड़े को से धो लें। ज्यादा जोर से रगड़ने से कपड़े के रेशे खराब हो सकते हैं, इसलिए सफाई करते समय हाथ हल्का रखें।

पुराने दाग के लिए सफेद सिरका

अगर दाग काफी समय से बने हुए हैं, तो सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। दाग वाले हिस्से को थोड़ी देर सफेद सिरके में भिगोने के बाद उस पर बेकिंग सोडा लगाएं और हल्के हाथ से साफ करें। इसके बाद कपड़े को अच्छी तरह पानी से धोकर सामान्य तरीके से वॉश करें। सिरके को ब्लीच जैसे क्लीनिंग केमिकल के साथ कभी न मिलाएं।

नींबू भी आ सकती है काम

नींबू का रस भी सफेद कपड़ों पर आए हल्के पीलेपन को कम करने में मदद कर सकता है। दाग वाली जगह पर थोड़ा नींबू का रस लगाकर कपड़े को कुछ समय के लिए रोशनी में रखा जा सकता है। हालांकि, इसे बहुत लंबे समय तक तेज धूप में छोड़ने से बचें और पहले कपड़े के किसी छिपे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें।

दोबारा पीले दाग न पड़ें, इसके लिए क्या करें?

डियोडोरेंट लगाने के तुरंत बाद कपड़े पहनने से बचें और प्रोडक्ट को पहले अच्छी तरह सूखने दें। पसीने से भीगे सफेद कपड़ों को लंबे समय तक बिना धोए न रखें। वॉशिंग के समय कपड़े को उल्टा करके धोने से अंडरआर्म्स वाले हिस्से की सफाई बेहतर हो सकती है।

ध्यान दें: हर कपड़े पर एक ही क्लीनिंग तरीका सुरक्षित नहीं होता। सिल्क, वूल, प्रिंटेड या बेहद नाजुक फैब्रिक पर घरेलू नुस्खा इस्तेमाल करने से पहले केयर लेबल जरूर देखें। नींबू, सिरका या बेकिंग सोडा लगाने से पहले कपड़े के छोटे और छिपे हिस्से पर टेस्ट करें। किसी भी तरह के ब्लीच को सिरके या दूसरे क्लीनिंग प्रोडक्ट के साथ न मिलाएं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here