M.P News : भोपाल में ड्रेस कोड विवाद पर बवाल! Lenskart शोरूम के बाहर प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट स्थित रोशनपुरा इलाके में एक निजी कंपनी के ड्रेस कोड को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। मंगलवार को Lenskart शोरूम के बाहर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे क्षेत्र में माहौल गरमा गया।

प्रदर्शनकारियों ने जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम कर्मचारियों को तिलक लगाया और धार्मिक मंत्रों के साथ उनके हाथों में कलावा बांधा। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे धार्मिक आस्था का सम्मान बताकर कंपनी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

संगठन की चेतावनी और बहिष्कार की बात

समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि भारत में तिलक, बिंदी और कलावा जैसे प्रतीकों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन पर रोक लगाने की कोशिश की गई, तो व्यापक विरोध और बहिष्कार किया जाएगा।

कर्मचारियों ने रखा अलग पक्ष

वहीं, शोरूम के एक कर्मचारी ने इस पूरे विवाद को लेकर अलग राय दी। उनका कहना है कि कंपनी ने कभी भी धार्मिक प्रतीक पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया। उन्होंने बताया कि वे स्वयं त्योहारों के दौरान तिलक लगाकर काम कर चुके हैं।

वायरल दस्तावेज से भड़का विवाद

दरअसल, सोशल मीडिया पर कंपनी की एक कथित ‘ग्रूमिंग पॉलिसी’ वायरल होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। इस दस्तावेज में धार्मिक प्रतीकों पर कथित रोक का दावा किया गया, जिसके बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस मुद्दे ने सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ लिया है। कई यूजर्स और एक्टिविस्ट्स ने कंपनी से जवाब मांगा, जबकि कुछ लोगों ने इसे गलतफहमी बताया।

 कंपनी ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद कंपनी के शीर्ष प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया कि सभी कर्मचारियों को अपने धर्म और आस्था के अनुसार प्रतीक पहनने की पूरी स्वतंत्रता है और किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories