Gold Silver Price : सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल! गोल्ड 1.37 लाख के पार, चांदी 2.40 लाख के करीब

नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत के साथ ही सोना और चांदी निवेशकों को चौंका रहे हैं। 9 जनवरी को कीमती धातुओं के भाव में तेज उछाल देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 1,422 रुपये महंगा होकर 1,37,195 रुपये पर पहुंच गया है। एक दिन पहले इसका भाव 1,35,773 रुपये था।

वहीं चांदी ने भी जोरदार छलांग लगाई है। एक किलो चांदी की कीमत 4,168 रुपये बढ़कर 2,39,994 रुपये हो गई है, जो कल 2,35,826 रुपये प्रति किलो थी।

ऑल टाइम हाई के करीब सोना-चांदी

गौरतलब है कि 29 दिसंबर 2025 को सोना 1,38,161 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं 7 जनवरी को चांदी 2,48,000 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर को छू चुकी है। मौजूदा तेजी से संकेत मिल रहे हैं कि दोनों धातुएं फिर से अपने हाई लेवल की ओर बढ़ सकती हैं।

Read More : Gold Silver Price : सोना-चांदी धड़ाम! रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निवेशकों ने की प्रॉफिट बुकिंग

शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं रेट?

IBJA द्वारा जारी कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट अलग नजर आते हैं। IBJA के भावों का इस्तेमाल RBI सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और बैंक गोल्ड लोन की दरें तय करने में करते हैं।

2025 में निवेशकों की चांदी-चांदी

बीते साल यानी 2025 में सोना 75% महंगा हुआ। 31 दिसंबर 2024 को सोना 76,162 रुपये था, जो 2025 के अंत तक 1,33,195 रुपये पहुंच गया।
चांदी ने तो रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया और 167% की तेजी दर्ज की। एक साल में इसका भाव 86,017 रुपये से बढ़कर 2,30,420 रुपये प्रति किलो हो गया।

सोने में तेजी के 3 बड़े कारण

  • डॉलर में कमजोरी: अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती से गोल्ड सस्ता निवेश बना

  • वैश्विक तनाव: युद्ध और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता

  • सेंट्रल बैंक खरीद: चीन सहित कई देश लगातार सोना खरीद रहे हैं

चांदी क्यों बन रही है सुपरस्टार?

  • इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर, EV और इलेक्ट्रॉनिक्स में भारी खपत

  • ग्लोबल सप्लाई डर: अमेरिका में टैरिफ को लेकर स्टॉकिंग

  • मैन्युफैक्चरिंग रेस: उत्पादन बाधा के डर से पहले खरीदारी

आगे क्या? निवेशकों के लिए संकेत

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक चांदी की मांग अभी और मजबूत हो सकती है। अनुमान है कि यह 2.75 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती है। वहीं सोना भी साल के अंत तक 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Pharasgaon Nagar Panchayat: नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक नीलकंठ टेकाम रहे मुख्य अतिथि

Pharasgaon Nagar Panchayat: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories