Raipur news: स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग वाहन चालकों और ओवरलोड ऑटो पर कसा शिकंजा

Sanjay Sahu
Raipur news

Raipur news: रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में आज गुजराती पब्लिक स्कूल, देवेन्द्र नगर एवं द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, न्यू राजेन्द्र नगर के आसपास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

 

इस दौरान नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने तथा ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाने के मामलों में मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

 

साथ ही संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों से मुलाकात कर बच्चों एवं पालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं सचेत करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। संबंधित पालकों एवं ऑटो चालकों को भी कार्रवाई के उपरांत भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने तथा पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गई।

 

 

Raipur news: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार की कार्रवाई पूर्व में भी लगातार की जाती रही है तथा भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
2 Comments