Raipur Municipal Corporation : आज तय होगा नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष, 8 महीने से जारी विवाद पर लगेगा विराम…

0
137
Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation

रायपुर | Raipur Municipal Corporation : रायपुर नगर निगम में पिछले आठ महीनों से नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी को लेकर चल रहा विवाद आज खत्म होने की उम्मीद है। सभापति सूर्यकांत राठौर ने कांग्रेस के उन पांच पार्षदों को मंगलवार शाम चार बजे बैठक के लिए बुलाया है, जिन्होंने पूर्व में इस्तीफा दिया था। इसी बैठक में नेता प्रतिपक्ष पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Raipur Municipal Corporation :  पिछले गुरुवार को होने वाली बैठक पार्षद जयश्री नायक, रोनिता प्रकाश जगत और दीप मनीराम साहू की अनुपस्थिति के चलते स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद पार्षद संदीप साहू ने नए समय की मांग की, जिसके आधार पर 23 सितंबर को बैठक तय की गई। इस बीच रविवार को संदीप साहू समेत चार महिला पार्षदों के पति पुरी यात्रा पर गए थे, लेकिन अब सभी लौट आए हैं। राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह गुट एकजुट रहकर संदीप के पक्ष में वोट कर सकता है, जिससे उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है।

दरअसल, विवाद की शुरुआत निगम चुनाव के बाद हुई थी, जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था। लेकिन इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने जो सूची जारी की, उसमें आकाश तिवारी का नाम शामिल था। इसी को लेकर असंतोष बढ़ा और संदीप समर्थक पांच पार्षदों ने विरोध में इस्तीफा तक दे दिया था, जिसे बाद में दबाव में वापस लेना पड़ा।

अब सभी की निगाहें आज होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जहां आखिरकार तय हो जाएगा कि रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष कौन होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here