HomeChhattisgarhBilaspurBus Accident CG : कोटा-लोरमी मार्ग पर दुर्घटना: खपराखोल के पास अनियंत्रित...

Bus Accident CG : कोटा-लोरमी मार्ग पर दुर्घटना: खपराखोल के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 40 लोग थे सवार

Date:

Related stories

Bus Accident CG : बिलासपुर/मुंगेली। कोटा–लोरमी मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत खपराखोल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्रियों में से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री एक ही परिवार और जान-पहचान के थे, जो एक ‘चौथिया’ कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस कोटा से लोरमी की ओर जा रही थी, तभी खपराखोल के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस भरभराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस की खिड़कियां और दरवाजे खोलकर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही जूनापारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here