Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh CG JOB : भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव : सामान्य प्रशासन विभाग...

CG JOB : भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए नए मानक, सहायक ग्रेड-3 और चपरासी की योग्यता भी बदली

CG Job
CG Job

CG JOB : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी नए संशोधित आदेश के अनुसार, अब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कई महत्वपूर्ण पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बढ़ा दी गई है। शासन का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता और पारदर्शिता लाना है, ताकि प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में एक समान मानक लागू हो सकें।

नए नियमों के तहत अब शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट और सहायक ग्रेड-3 जैसे पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास (10+2) कर दी गई है। इसके साथ ही तकनीकी कौशल के रूप में कंप्यूटर डिप्लोमा और टाइपिंग की निर्धारित गति अनिवार्य होगी। वहीं, चतुर्थ श्रेणी के पदों जैसे भृत्य, चौकीदार और वाहन चालक के लिए अब न्यूनतम योग्यता 8वीं पास तय की गई है। पहले इनमें से कई पदों के लिए 10वीं या पुरानी हायर सेकेंडरी को आधार माना जाता था। राज्य सरकार के इस निर्णय से अब आगामी सभी सरकारी भर्तियों में ये नए मानक प्रभावी होंगे, जिससे अभ्यर्थियों को नई योग्यताओं के अनुरूप तैयारी करनी होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here