Tuesday, August 18, 2026
Home Business Gold Silver Price : सोना-चांदी धड़ाम! रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निवेशकों ने...

Gold Silver Price : सोना-चांदी धड़ाम! रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निवेशकों ने की प्रॉफिट बुकिंग

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आज यानी 8 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 1,232 रुपये टूटकर 1,35,443 रुपये रह गया। इससे पहले सोना 1,36,675 रुपये के स्तर पर था।

वहीं चांदी की कीमत में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। एक किलो चांदी 12,225 रुपये सस्ती होकर 2,35,775 रुपये पर पहुंच गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही चांदी 2,48,000 रुपये प्रति किलो के साथ अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी।

क्यों टूटे सोने-चांदी के भाव

कमोडिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, बीते सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने जमकर प्रॉफिट बुकिंग की। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि चांदी के दाम ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चुके थे, ऐसे में मुनाफा वसूलना स्वाभाविक था। इसी वजह से चांदी में तेज गिरावट देखने को मिली, जबकि सोने पर भी इसका असर पड़ा।

Read More : Gold Silver Price : तीसरे दिन भी महंगे सोना-चांदी! सोना ₹1.38 लाख के पार, चांदी ₹2.53 लाख पहुंची

गिरावट अस्थायी, आगे फिर दिख सकती है तेजी

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट लंबे समय तक नहीं टिकेगी। वैश्विक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि इस साल चांदी 2.75 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती है, जबकि सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है।

2025 में रिकॉर्ड तेजी का दौर

पिछले साल यानी 2025 में सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया। 24 कैरेट सोना करीब 75 फीसदी महंगा हुआ, जबकि चांदी में 167 फीसदी तक की उछाल दर्ज की गई। यही वजह है कि कीमती धातुएं अब भी निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

ETF के जरिए भी कर सकते हैं निवेश

जो निवेशक कम रकम से सोने-चांदी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए गोल्ड और सिल्वर ETF बेहतर विकल्प हो सकता है। ये फंड BSE और NSE पर शेयरों की तरह खरीदे-बेचे जा सकते हैं। इसमें फिजिकल सोना-चांदी नहीं मिलती, बल्कि बाजार भाव के अनुसार रिटर्न मिलता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here