Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh राजधानी में 2 दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन कल से, प्रदेशभर के डिजाइनर...

राजधानी में 2 दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन कल से, प्रदेशभर के डिजाइनर होंगे शामिल

रायपुर : रीजॉय कम्युनिटी द्वारा आयोजित ‘रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन’ का आयोजन कल, 23 और 24 अगस्त को राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी। इस आयोजन में प्रदेशभर के 40 से अधिक घरेलू ब्रांड्स के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

Read News : Chhattisgarh At Expo 2025 : टोक्यो में CM साय ने NTT की CEO से की मुलाकात, निवेश अवसरों पर हुई विस्तृत चर्चा

स्थानीय कला और उद्यम को मिलेगा बढ़ावा

आयोजकों ने बताया कि इस एग्ज़िबिशन में फैशन, लाइफस्टाइल, फूड और आर्ट की बेहतरीन रेंज देखने को मिलेगी। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। यह आयोजन रायपुरवासियों के लिए खरीदारी और सांस्कृतिक अनुभव का एक शानदार मौका है।

Read News : ग्राम कठिया नंबर 1 की दो सगी बहनों का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी की लहर

आयोजकों के अनुसार, “रीजॉय पॉप-अप” केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि रचनात्मकता, सपनों और सामूहिक भावना का उत्सव है। प्रदर्शनी में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रहेगा।

Share The News
Previous articleChhattisgarh At Expo 2025 : टोक्यो में CM साय ने NTT की CEO से की मुलाकात, निवेश अवसरों पर हुई विस्तृत चर्चा
Next articleकोलकाता में पीएम मोदी का हमला : “बंगाल का पैसा TMC काडर की जेब में जाता है
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here