गरियाबंद | Gariaband News : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड स्थित लोहरसी परीक्षा केंद्र में ओपन स्कूल की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में छात्रों को गलती से 10वीं कक्षा का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। इस गंभीर गड़बड़ी की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया। उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। परीक्षा केंद्र पर निगरानी बढ़ा दी गई है और भविष्य में इस तरह की लापरवाही रोकने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है।


