CG NEWS: नाबालिग पीड़िता का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sanjay Sahu
CG News

CG NEWS: रोशन सेन माकड़ी। थाना अनंतपुर पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के दैहिक शोषण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जगमोहन नाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG NEWS: घटना 2 सितंबर 2025 की है, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

CG NEWS: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल प्रसाद राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

CG NEWS: पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तेलंगाना राज्य के महबूबनगर जिले के जटचेरला क्षेत्र से पीड़िता को बरामद कर आरोपी जगमोहन नाग (19 वर्ष), निवासी पुजारीगुड़ा, थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) को गिरफ्तार किया।

CG NEWS: जांच के दौरान मामले में धारा 64(1), 87 बीएनएस 2023 और 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को 11 अक्टूबर 2025 को न्यायालय कोण्डागांव में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

CG NEWS: पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कोमल प्रसाद राठौर, सहायक उपनिरीक्षक डोमन लाल दीवान, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र मरकाम, रघुनाथ कश्यप, भावेश मंडावी, छबीलाल कोर्राम, आरक्षक गितेश सेठिया, मनराज वट्टी, चेतन मरकाम, सोपसिंह मरकाम और चंद्रहास मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *