Nakti Gaon Bulldozer Action: रायपुर: नवा रायपुर के नकटी गांव में 80 मकानों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों का विरोध लगातार जारी है। बुधवार रात भी बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस नेता रायपुर कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Nakti Gaon Bulldozer Action: प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने पुनर्वास के लिए जो ईडब्ल्यूएस (EWS) फ्लैट दिए हैं, वे रहने लायक नहीं हैं। उनका आरोप है कि इन मकानों में बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं का अभाव है। कई फ्लैट जर्जर हालत में हैं, जिससे वहां रहना मुश्किल है।
Nakti Gaon Bulldozer Action: ग्रामीणों का कहना है कि बड़े संयुक्त परिवारों को सिर्फ एक कमरे का फ्लैट दिया जा रहा है, जो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आजीविका पशुपालन पर निर्भर है, ऐसे में फ्लैटों में गाय-भैंस रखने की कोई व्यवस्था नहीं है।
Nakti Gaon Bulldozer Action: प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक पुनर्वास नहीं मिल रहा है।
Nakti Gaon Bulldozer Action: धरना प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर स्थिति पर नजर बनाए रखी है। हालांकि प्रदर्शन अब तक शांतिपूर्ण बना हुआ है।
Nakti Gaon Bulldozer Action: गौरतलब है कि 29 जून को विधायक कॉलोनी परियोजना के लिए नकटी गांव में करीब 80 मकानों को बुलडोजर से हटाया गया था। इस कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में परिवार बेघर हो गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
ग्रामीणों का दावा है कि कार्रवाई से पहले वे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिले थे। उनका कहना है कि सांसद ने बरसात तक तोड़फोड़ नहीं करने और बातचीत से समाधान निकालने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई कर दी।
Nakti Gaon Bulldozer Action: वहीं, प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, पात्र परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस आवासों में बसाया जा रहा है और पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।
Nakti Gaon Bulldozer Action: फिलहाल प्रभावित परिवार अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत की संभावना बनी हुई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।







