WhatsApp Username: भारत में WhatsApp Username फीचर पर रोक, सरकार ने Meta को भेजा नोटिस

WhatsApp Username: नई दिल्ली: WhatsApp के नए Username फीचर को लेकर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। सरकार ने Meta को नोटिस भेजकर तीन दिनों के भीतर इस फीचर पर विस्तृत जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि सलाह-मशविरा पूरा होने तक भारत में इस फीचर को लॉन्च नहीं किया जाए।

WhatsApp Username: WhatsApp ने हाल ही में Username फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना भी दूसरे लोगों से चैट कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स की प्राइवेसी पहले से बेहतर होगी।

WhatsApp Username: हालांकि, केंद्र सरकार को इस फीचर के दुरुपयोग की आशंका है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार यह जांच करना चाहती है कि कहीं यह फीचर साइबर अपराधियों और ऑनलाइन ठगों के लिए नया जरिया तो नहीं बन जाएगा।

अधिकारियों का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के नाम जैसा Username बनाकर अपनी पहचान छिपाए, तो फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगने के मामले बढ़ सकते हैं। इसी वजह से सरकार फीचर के सुरक्षा और गोपनीयता पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp का यह फीचर काफी हद तक Telegram के Username सिस्टम जैसा है। इसमें यूजर मोबाइल नंबर की जगह Username के जरिए भी बातचीत शुरू कर सकते हैं। इससे अनजान लोगों के साथ नंबर साझा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp Username: Meta का कहना है कि हर Username यूनिक होगा और कुछ हाई-प्रोफाइल नाम पहले से सुरक्षित रखे जाएंगे, ताकि उनकी नकल न की जा सके। इसके अलावा WhatsApp किसी तरह की पब्लिक Username डायरेक्टरी भी नहीं बनाएगा। यानी किसी व्यक्ति का Username तभी इस्तेमाल किया जा सकेगा, जब वह पहले से पता हो। सरकार ने फिलहाल Meta से इस फीचर पर जवाब मांगा है। जांच पूरी होने के बाद ही भारत में इसके लॉन्च को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories