Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस दर्ज कराने वाले शिक्षकों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों की रिपोर्ट सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) से बुधवार तक मांगी है। इसके साथ ही संबंधित प्राचार्यों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Bhopal News: प्रदेश में उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक स्तर पर करीब 4.25 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने 1 जुलाई से सभी शिक्षकों और शैक्षणिक अमले के लिए ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दी है।
Bhopal News: इससे पहले 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों को स्वैच्छिक तबादले के लिए आवेदन करने से भी रोक दिया गया था। अब विभाग ने वेतन कटौती के बाद निलंबन की कार्रवाई भी शुरू करने का फैसला किया है। उधर, शिक्षक संगठन लगातार ई-अटेंडेंस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।








