Wednesday, April 22, 2026
32.5 C
Raipur

M.P News : भोपाल में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की कार्यशाला, जुटे पांच संभागों के सैकड़ों वक्ता

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत संभाग स्तरीय विषय-वक्त कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 6 मार्च 2026 को रविंद्र भवन में आयोजित, जिसमें प्रदेश के कई संभागों से आए वक्ता और कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं ।

इस कार्यशाला में चंबल, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के विषय-वक्ता शामिल हैं । आयोजन का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली को मजबूत करना है।

संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा फोकस

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि पार्टी के विषय-वक्ता संगठन की नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से कार्यकर्ताओं तक पहुंचा सकें

कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे वक्ताओं को संगठन के कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित हो सके।

Read More : M.P News : भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पालक संघ का प्रदर्शन, जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव

वरिष्ठ पदाधिकारी देंगे मार्गदर्शन

इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रशिक्षक और संगठन के प्रमुख नेता भी मौजूद हैं। वे विभिन्न विषयों पर वक्ताओं को मार्गदर्शन देंगे और संगठनात्मक रणनीतियों के बारे में जानकारी साझा करेंगे।कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

बड़ी संख्या में पहुंचें कार्यकर्ता

आयोजन में पांच संभागों से बड़ी संख्या में विषय-वक्ता और कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके लिए पार्टी संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा के इस प्रशिक्षण अभियान को संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: सिंगरौली में खुले में मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा खतरा

MP News: सिंगरौली में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंके...

Related Articles

Popular Categories