Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पालक...

M.P News : भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पालक संघ का प्रदर्शन, जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी और मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही कई स्कूलों द्वारा फीस में बढ़ोतरी और स्टडी मटेरियल निर्धारित दुकानों से खरीदने के दबाव को लेकर पालक संघ ने जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचे और निजी स्कूलों की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों में नाराजगी

पालक संघ का आरोप है कि नया सत्र शुरू होते ही कई निजी स्कूलों ने मनमाने तरीके से फीस बढ़ा दी है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा के नाम पर लगातार फीस बढ़ाई जा रही है, लेकिन इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण या पारदर्शिता नहीं दिखाई देती।

Read More : C.G News : जशपुर में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, बच्चे समेत 6 की मौत

तय दुकानों से स्टडी मटेरियल खरीदने का दबाव

अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि कई निजी स्कूल किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य स्टडी मटेरियल केवल निर्धारित दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं।पालक संघ का कहना है कि इससे अभिभावकों को अधिक कीमत पर सामग्री खरीदनी पड़ती है, जबकि बाजार में वही सामग्री कम दाम पर उपलब्ध होती है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान पालक संघ ने शिक्षा विभाग से मांग की कि निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जाए और फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं।अभिभावकों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।इस पूरे मामले में अब अभिभावकों की निगाहें शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here