Gwalior Firing Case : लेनदेन विवाद में गोली चलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दबंग लेडी IPS ने निकाला जुलूस…

Gwalior Firing Case : ग्वालियर। लेनदेन के विवाद में दो युवकों को गोली मारने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश रिंकू कमरिया को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया है। इस कार्रवाई की कमान दबंग लेडी IPS अफसर अनु बैनीवाल ने संभाली। रिंकू को उसके तीन साथियों सहित दतिया बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया।

Gwalior Firing Case : 2 नवंबर की देर रात रिंकू कमरिया और उसके चार साथियों ने घासमंडी स्थित आऊ खाना इलाके में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इस वारदात में घोसीपुरा निवासी विजय गौर और हाकिम पाल गोली लगने से घायल हुए थे। दोनों फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

READ MORE : Gwalior Airport GPS Case : एयरपोर्ट पर हड़कंप : नीदरलैंड के यात्री के बैग से प्रतिबंधित GPS डिवाइस जब्त…

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बदमाश का उसी इलाके में जुलूस निकाला, जहां उसने गोलियां चलाई थीं। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने वारदात का सीन रीक्रिएट भी कराया ताकि स्थानीय लोगों में खौफ के बजाय भरोसा कायम किया जा सके।

READ MORE : Gwalior News : चलती गाड़ी में लगी आग, अधिकारी की फैमिली बाल-बाल बची, शॉर्ट सर्किट से हादसा

गौरतलब है कि रिंकू कमरिया पर पहले से ही 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में उसका आतंक खत्म करने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories