Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : संबल योजना के तहत CM मोहन यादव आज सिंगल...

M.P News : संबल योजना के तहत CM मोहन यादव आज सिंगल क्लिक से 160 करोड़ रुपये करेंगे जारी

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित संबल योजना के तहत आज बड़ी राहत देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से 7,227 अनुग्रह सहायता प्रकरणों में कुल 160 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में जारी करेंगे। यह राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

दोपहर 1 बजे वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रदेशभर के लाभार्थी, जिला प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरकार का उद्देश्य है कि सहायता राशि पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से श्रमिकों तक पहुंचे।

Read More : M.P Crime: इंदौर के दो इलाकों में चोरी से दहशत! कनाडिया-लसूडिया में CCTV में कैद 3 बदमाश

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलता है संबल
संबल योजना के माध्यम से प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। योजना के तहत दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये और सामान्य मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रुपये की सहायता दी जाती है।

अपंगता और अंत्येष्टि सहायता का भी प्रावधान
योजना में स्थायी अपंगता की स्थिति में 2 लाख रुपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसके अलावा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं, जिससे परिजनों को तत्काल सहयोग मिल सके।

Read More : MP Assembly News : ‘मोहन सरकार’ के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें, विशेष सत्र से पहले घेरने की तैयारी में कांग्रेस, आज विधायक दल की बैठक

महिला श्रमिकों और बच्चों को विशेष लाभ
संबल योजना के तहत महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए संपूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलती है।

सामाजिक सुरक्षा की दिशा में अहम कदम
सरकार का कहना है कि संबल योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच है। समय-समय पर सहायता राशि का वितरण श्रमिक परिवारों को आर्थिक संकट से उबारने में मदद करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here