Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Manohar Chai Jabalpur Raid : जबलपुर में ‘मनोहर चाय’ पर प्रशासन का...

Manohar Chai Jabalpur Raid : जबलपुर में ‘मनोहर चाय’ पर प्रशासन का डंडा: 4 ठिकानों पर छापा, 340 किलो संदिग्ध चाय पत्ती जब्त

Manohar Chai Jabalpur Raid : जबलपुर। शहरवासियों की पसंदीदा ‘मनोहर चाय’ अब प्रशासन के रडार पर है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को मनोहर चाय के चार प्रमुख आउटलेट्स पर अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान चाय पत्ती के पैकेटों पर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए स्टॉक को जब्त कर लिया है।

340 किलो चाय पत्ती जब्त: खाद्य विभाग की टीम जब आउटलेट्स पर पहुँची, तो वहां रखे चाय पत्ती के पैकेटों की जांच की गई। अधिकारियों ने पाया कि बड़ी मात्रा में रखे इन पैकेटों पर मैन्युफैक्चरिंग डेट (निर्माण तिथि) और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थी। नियमानुसार, किसी भी खाद्य सामग्री पर यह जानकारी देना अनिवार्य है। टीम ने चारों ठिकानों से कुल 340 किलो चाय पत्ती जब्त की है।

सैंपल लैब भेजे गए: खाद्य अधिकारी देवेन्द्र दुबे ने बताया कि जब्त की गई चाय पत्ती के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला (लैब) भेजा जा रहा है। यदि लैब रिपोर्ट में चाय पत्ती की गुणवत्ता खराब पाई जाती है या उसमें किसी प्रकार की मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित आउटलेट संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहरभर में फैला है नेटवर्क: बता दें कि जबलपुर शहर में मनोहर चाय के दर्जनों आउटलेट्स संचालित हैं। इस कार्रवाई के बाद अन्य सेंटरों पर भी हड़कंप मच गया है। खाद्य विभाग का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here