Bhopal News : भोज विश्वविद्यालय में हंगामा, 40 छात्र बिना एडमिट कार्ड परीक्षा से बाहर, जानें पूरा मामला….

Parivesh
Bhopal News

 Bhopal News : भोपाल। भोज विश्वविद्यालय में बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब विभिन्न शहरों से आए करीब 40 छात्रों को परीक्षा देने से रोक दिया गया। प्रबंधन ने इन छात्रों को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया और अचानक परीक्षा से बाहर कर दिया।

 Bhopal News : छात्रों का आरोप है कि उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं, प्रबंधन का कहना है कि जिन छात्रों की अटेंडेंस शॉर्ट थी, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। इससे गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में ही परीक्षा देने की मांग शुरू कर दी।

छात्रों का कहना है कि अचानक परीक्षा से बाहर करना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। फिलहाल, यूनिवर्सिटी प्रशासन और छात्रों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *