MP NEWS : सड़क और नाली की जर्जर स्थिति पर ब्लॉक कांग्रेस ने संभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा…

Parivesh
MP NEWS

MP NEWS : रांझी खमरिया। लाला लाजपत राय वार्ड के चंद्र मोहन नगर में सड़क और नाली की जर्जर स्थिति को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी खमरिया ने संभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण मल-मूत्र और गंदा पानी रोड पर बहता है, जिससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में कठिनाई और बीमारी का खतरा उत्पन्न हो रहा है।

MP NEWS : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा ने बताया कि आज संभाग कार्यालय में संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा और सब इंजीनियर अनिल विश्वकर्मा को समस्याओं से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपते समय क्षेत्रीय जनता और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें संगठन मंत्री आशुतोष वत्स, जग्गू विश्वकर्मा, निर्मल जैन, संजू ठाकुर, दयानंद कुशवाहा समेत कई अन्य शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *