Sehore News: सीहोर में मूसलाधार बारिश का कहर: कई गांवों का शहर से संपर्क टूटा, स्कूल-आंगनबाड़ी दो दिन बंद

Sanjay Sahu
Sehore News

Sehore News: ब्रहम सिंह मेवाड़ा /सीहोर। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। भारी बारिश के चलते कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की निचली बस्तियों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

Sehore News: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीहोर कलेक्टर बालागुरु के ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के उफान के समय कोई भी व्यक्ति पुल या पुलिया पार करने की कोशिश न करे।

Sehore News: सीहोर नगर सहित कई ग्रामीण अंचलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राहत और बचाव दलों को सतर्क कर दिया गया है ताकि आपात स्थिति में मदद पहुंचाई जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *