Jabalpur News :हनुमान ताल सफाई घोटाले का आरोप: 2 करोड़ की ठेकेदारी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, EOW में शिकायत दर्ज

0
90
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर: जबलपुर के हनुमान ताल की गंदगी की सफाई के लिए नगर निगम के द्वारा 2 करोड रुपए का ठेका दिया गया था ठेकेदार ने कुछ दिन तो काम किया और इसके बाद काम बंद कर दिया जिससे तालाब की गंदगी को बाहर नहीं निकाला जा सका और बारिश शुरू हो जाने की वजह से गंदगी वापस तालाब में जमा हो गई इधर नगर निगम के द्वारा ठेकेदार को पूरा भुगतान किए जाने से कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है…कांग्रेस नेताओं का मानना है कि ठेकेदार से पूरा काम लिए बिना ही उसे 2 करोड रुपए का भुगतान करना गलत है और इसमें अधिकारियों की मिलीभगत शामिल है.

 

Jabalpur News :पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय सक्सेना अन्य नेताओं के साथ आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ ईओडब्लू कार्यालय पहुंचे और पूरे दस्तावेज के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है….कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हनुमान ताल की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला और बंदर बांट की गई है इसकी बारीकी से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए.

 

Jabalpur News :आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने उचित जांच का भरोसा दिलाया है…वही इस मामले में जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि कांग्रेस लोगों को यह बात पच नहीं रही है कि हनुमान ताल में जमीन कैसे दिखा दी गई जो हमारी सच है हनुमान ताल तालाब जिस तरीके से सौंदर्य में जाना जाएगा तो कांग्रेस का उत्तर मध्य विधानसभा से सुपड़ा साफ हो जाएगा इसी बात पर कांग्रेस घबराई हुई है अगर भ्रष्टाचार करना होगा तो ठेकेदार को भुगतान करना पड़ेगा हमने ठेकेदारों को 8 लाख का मात्र भुगतान किया है कांग्रेस बौखलाही हुई दो खेमे में बटी हुई है कांग्रेस को जी जांच एजेंसी के पास जाना है जा सकते हैं….

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here