Anti-drug campaign : पंजाब पुलिस के नशा विरोधी अभियान के बीच कांस्टेबल का ड्रग्स सेवन वीडियो वायरल, विभाग में मचा हड़कंप

Anti-drug campaign : होशियारपुर। पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस का सख्त रुख जारी है, लेकिन इसी बीच कुछ पुलिसकर्मियों की करतूतें उनकी कोशिशों पर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा मामला होशियारपुर का है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल का नशे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वर्दी में कांस्टेबल बिस्तर पर बैठा हुआ एल्युमिनियम फॉयल पेपर पर किसी पदार्थ को गर्म कर धुआं उड़ा रहा है और उसे रोल किए गए कागज के जरिये पी रहा है, जो ‘चिट्टा’ (ड्रग्स) सेवन का आम तरीका माना जाता है। वीडियो वायरल होते ही आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह पुलिसकर्मी किसी राजनीतिक नेता की सुरक्षा में गनमैन के रूप में तैनात था। विभाग ने कहा कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस के नशे से जुड़े पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले बठिंडा में महिला कांस्टेबल की थार गाड़ी से हेरोइन बरामद होने पर उसे सस्पेंड किया गया था।

यह घटना पंजाब पुलिस की आंतरिक निगरानी और अनुशासन प्रणाली पर सवाल उठाती है। जबकि राज्य सरकार नशे के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चला रही है, वहीं पुलिस विभाग के कुछ कर्मी नशे में लिप्त पाए जाने से जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है। पुलिस विभाग ने जांच की पुष्टि की है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories