Nagpur Crime News Minor Rape Case : इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म: होटल में रुकने के लिए इस्तेमाल किया फर्जी आधार कार्ड, आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Nagpur Crime News Minor Rape Case : नागपुर (सदर): महाराष्ट्र के नागपुर में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों को निशाना बनाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक युवक को नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करण केशव केसी के रूप में हुई है, जिसने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और फर्जी पहचान पत्र का सहारा लेकर होटल में उसके साथ बार-बार घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी करण और पीड़ित छात्रा की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। 18 मार्च को आरोपी तय योजना के तहत लड़की के स्कूल के पास पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने पहचान छिपाने और होटल में कमरा हासिल करने के लिए एक अन्य युवती के आधार कार्ड का उपयोग किया था। उसने छात्रा का स्कूल यूनिफॉर्म एक सार्वजनिक शौचालय में बदलवाया ताकि किसी को शक न हो और उसे फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित ‘सिल्वर सूट्स’ होटल ले जाकर दुष्कर्म किया।

घटना का सिलसिला यहीं नहीं थमा; आरोपी ने 27 मार्च को दोबारा इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान छात्रा लगातार स्कूल से अनुपस्थित रह रही थी। स्कूल प्रशासन ने जब छात्रा की मां को मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसके स्कूल न आने का कारण पूछा, तो मामले का खुलासा हुआ। मां द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिजनों ने तुरंत सदर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और जाल बिछाकर आरोपी करण केशव केसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वे दस्तावेज भी बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनका उपयोग उसने होटल में कमरा लेने के लिए किया था।

सदर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अमोल देशमुख ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, बलात्कार (रेप) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है कि क्या उन्होंने दस्तावेजों का सही सत्यापन किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *