Raipur News: चलती होंडा शाइन बनी आग का गोला, भाठागांव में बाइक में लगी भीषण आग; कूदकर बची चालक की जान

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में सोमवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। भाठागांव से तेलीबांधा की ओर जा रहे युवक की होंडा शाइन बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई। समय रहते चालक ने बाइक रोककर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।

Raipur News: घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक कुछ ही सेकेंड में धू-धूकर जलने लगी, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

Raipur News: सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे आग की लपटों में घिरी बाइक दिखाई दे रही है। राहगीरों द्वारा बनाया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Raipur News: प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Raipur News: पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि यदि वाहन से धुआं, जलने की गंध या किसी प्रकार की तकनीकी खराबी महसूस हो, तो तुरंत वाहन रोककर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और संबंधित विभाग को सूचना दें।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *