C.G Government Jobs : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 2026 में 12 हजार पदों पर भर्ती

Rahul Goshwami
Chhattisgarh Jobs

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 2026 साल खुशियों भरा साबित होने वाला है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने नया साल शुरू होते ही भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य और तकनीकी विभागों समेत विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 12 हजार पदों पर भर्तियां होंगी।

5000 शिक्षक भर्ती

इस साल की सबसे बड़ी भर्ती शिक्षा विभाग में होने जा रही है। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने अक्टूबर 2025 में 5000 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। अब इस भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है।

जनवरी से मार्च: तकनीकी और स्वास्थ्य पदों पर फोकस

व्यापमं का 2026 का कैलेंडर जनवरी से सक्रिय हो जाएगा। वर्ष की शुरुआत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में रसायनज्ञ पदों की परीक्षा से होगी। 8 फरवरी को एनआरडीए में उप अभियंता (सिविल) के पदों की भर्ती परीक्षा होगी। मार्च में मुद्रण एवं जल संसाधन विभाग की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

फरवरी में शिक्षक पात्रता परीक्षा

1 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शिक्षक बनने के इच्छुक हजारों अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। टीईटी के परिणाम आने के बाद मुख्य शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी, जिसमें करीब 5000 शिक्षकों का चयन होगा।

अप्रैल से जून: पुलिस और न्यायालय में अवसर

दूसरी तिमाही में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती होगी। 12 अप्रैल को स्वास्थ्य संचालनालय के तहत फार्मासिस्ट ग्रेड-टू की परीक्षा होगी और 19 अप्रैल को परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षक पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जुलाई से दिसंबर: गृह विभाग और संयुक्त भर्तियां

जुलाई से दिसंबर के बीच भी कई विभागों में भर्ती होगी, जिसमें पुलिस और मंत्रालयों में लिपिकीय पदों, सहकारिता विभाग उप अंकेक्षक और वर्ष के अंत में स्टेनोग्राफर व सहायक ग्रेड-थ्री जैसी भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *