Ujjain News: बेटी ने की लव मैरिज, गुस्साए परिजनों ने तस्वीर का किया अंतिम संस्कार, तोड़ दिए सभी रिश्ते

Sanjay Sahu
Ujjain News

Ujjain News: उज्जैन : उज्जैन प्रेम विवाह के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरौद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज़ परिजनों ने उसकी तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर उसे परिवार के लिए “मृत समान” घोषित कर दिया। परिवार ने समाज की मौजूदगी में पारंपरिक रस्में भी निभाईं।

 

Ujjain News: खाचरौद के नरसिंह मंदिर क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने अपनी जीवित बेटी की तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया। परिजनों का कहना है कि बेटी ने अपनी पसंद से प्रेम विवाह किया, जिसे परिवार ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद परिवार ने सामाजिक परंपराओं के अनुसार ‘गोरनी’ सहित अन्य रस्में निभाते हुए उसे परिवार से बेदखल घोषित कर दिया।

 

Ujjain News: परिवार का दावा है कि उन्होंने बेटी को समझाने के कई प्रयास किए। मामला पुलिस थाने तक भी पहुंचा, जहां परिजनों ने उसे घर लौटने और अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा। लेकिन युवती अपने निर्णय पर कायम रही। परिजनों का आरोप है कि थाने में युवती ने उन्हें पहचानने से भी इनकार कर दिया, जिससे परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा।

 

Ujjain News: प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार के दौरान पिता और दोनों भाई भावुक दिखाई दिए। उनका कहना है कि बेटी का पालन-पोषण बड़े प्यार और संघर्ष के साथ किया, लेकिन उसके फैसले के बाद उन्होंने सभी पारिवारिक और सामाजिक संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया।

 

Ujjain News: कार्यक्रम में प्रजापति समाज के कई लोग भी मौजूद रहे। समाज के लोगों ने परिजनों के प्रति संवेदना जताई और प्रेम विवाह के मामलों में विवाह पंजीकरण से पहले माता-पिता को सूचना देने जैसी व्यवस्था पर विचार करने की मांग सरकार से की।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *