Ujjain News: महाकाल मंदिर में दक्षिण भारतीय प्रसाद की शुरुआत, श्रावण-भादौ के लिए तैयारियां पूरी

Sanjay Sahu
Ujjain News

Ujjain News: उज्जैन: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादौ पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय भोजन प्रसाद भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष भी बाबा महाकाल की सवारी परंपरागत मार्ग से ही निकाली जाएगी।

Ujjain News: महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को श्रद्धालुओं को इडली, वड़ा, सांभर, स्टीम राइस, रसम सहित दक्षिण भारतीय व्यंजन भोजन प्रसाद के रूप में परोसे जाएंगे। इसके साथ दक्षिण भारतीय शैली का मीठा प्रसाद, जैसे पोंगल और मीठे चावल भी दिए जाएंगे।

Ujjain News: श्रावण-भादौ में लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए दर्शन मार्ग, पेयजल, शौचालय, जूता-स्टैंड, टिकट काउंटर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कांवड़ यात्रियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था और इंदौर-उज्जैन मार्ग पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था को भी और व्यापक बनाया गया है। वहीं महाकाल की सवारी को लेकर प्रशासन ने बताया कि सवारी परंपरागत मार्ग से ही निकलेगी। मार्ग का निरीक्षण किया जा चुका है, अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष फिनिशिंग कार्य तेजी से कराया जा रहा है। साथ ही यातायात, सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *