CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर उठ रहे सवालों पर गृह मंत्री विजय शर्मा और भर्ती प्रक्रिया के प्रमुख एडीजी एसआरपी कल्लूरी ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए अभ्यर्थियों की शिकायतों की सुनवाई के लिए तिथि भी तय कर दी है।
CG NEWS : जानकारी के अनुसार, एडीजी एसआरपी कल्लूरी 19 और 20 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय में अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनेंगे। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा 20 दिसंबर को सुनवाई करेंगे। सुनवाई का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।
CG NEWS : भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से सभी अभ्यर्थी अपने अंक देख सकते हैं। जो अभ्यर्थी रायपुर नहीं आ सकेंगे, वे अपने जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई में शामिल हो सकेंगे।
CG NEWS : गौरतलब है कि प्रदेश में आरक्षक के 6000 पदों के लिए करीब 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलेवार मेरिट सूची जारी की गई है, जिसे क्यूआर कोड के जरिए देखा जा सकता है।




