Tanushree Dutta Controversy Nana Patekar Death: ‘ईविल इज डेड’ वाले बयान पर ट्रोलिंग के बीच तनुश्री के पक्ष में आईं पॉपुलर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा

VIKASH KHALKHO

मुंबई। Nishaanebaz.com-Chinmayi Sripaada Supports Tanushree Dutta: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मची हुई है। अभिनेता के निधन पर जहाँ एक तरफ पूरा बॉलीवुड उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है, वहीं साल 2018 में ‘मीटू’ (MeToo) मूवमेंट के तहत नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री द्वारा नाना पाटेकर के निधन पर ‘ईविल इज डेड’ (Evil is dead) कहे जाने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मशहूर गायिका चिन्मयी श्रीपदा (Chinmayi Sripaada) तनुश्री दत्ता के समर्थन में खुलकर सामने आ गई हैं।

Read More : Tanushree Dutta Controversy Nana Patekar Death: ‘ईविल इज डेड’ वाले बयान पर ट्रोलिंग के बीच तनुश्री के पक्ष में आईं पॉपुलर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए तनुश्री दत्ता के गुस्से और बयानों का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर लोगों को तनुश्री से सामान्य और शांत रहने की उम्मीद क्यों है? चिन्मयी ने दिवंगत नाना पाटेकर पर निशाना साधते हुए दो टूक शब्दों में लिखा कि “किसी के दुनिया से चले जाने से वह इंसान फरिश्ता नहीं बन जाता।”

Read More : MP High Court OBC Reservation Verdict: ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘कमलनाथ सरकार का नोटिफिकेशन था लचर’

चिन्मयी ने अपनी पोस्ट में साल 2008 में फिल्म के सेट पर हुई उस घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक पत्रकार और असिस्टेंट डायरेक्टर ने तनुश्री के बयानों की पुष्टि की थी। उन्होंने लिखा कि उस दौरान सेट पर माहौल बेहद खराब था और शूट छोड़कर जाने के बाद तनुश्री की कार पर हमला भी किया गया था। इन सबके बावजूद आज उनसे यह उम्मीद की जा रही है कि वे शांत रहें और तमीज से पेश आएं, जबकि पूरा देश उनके उत्पीड़न करने वाले की तारीफों के पुल बांध रहा है।

Read More : BJP Mahila Morcha Protest In Lucknow: राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा का हल्ला बोल, कांग्रेस दफ्तर का घेराव कर फूंके पुतले/फाड़े पोस्टर

ट्रोलिंग पर तनुश्री ने भी दिया था कड़ा जवाब इससे पहले, नाना पाटेकर को लेकर दिए गए अपने बयान पर हो रही तीखी आलोचना और ट्रोलिंग के बीच तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो जारी कर अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने सवाल किया था कि आखिर उन्हें क्यों ट्रोल किया जा रहा है? तनुश्री ने कहा था कि जिस इंसान ने उनकी जिंदगी और करियर को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, गुंडे भेजकर उन्हें प्रताड़ित किया, यदि उस पर उन्होंने अपनी भावना जाहिर कर दी तो इतना बड़ा हंगामा क्यों खड़ा हो गया है? बहरहाल, इस विवाद के बाद एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में ‘मीटू’ के दिनों की यादें ताजा हो गई हैं और सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग धड़े बन गए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *