Budget 2026 का असर! शेयर बाजार में कोहराम… डूबे निवेशकों के ₹10 लाख करोड़

Rahul Goshwami

नई दिल्ली: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026 को शेयर बाजार ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी। रविवार को खुले बाजार में सेंसेक्स 2370.36 अंकों से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी करीब 700 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। इस तेज गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में ₹10 लाख करोड़ से अधिक की कमी आंकी जा रही है।

STT बढ़ोतरी बनी गिरावट की बड़ी वजह

बाजार में बिकवाली की सबसे बड़ी वजह F&O सेगमेंट में सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाया जाना रहा। सरकार ने STT को 0.10% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया है। इससे पहले भी पिछले बजट में इसमें इजाफा किया गया था, जिससे ट्रेडर्स पहले से ही दबाव में थे।

Read More : Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के यह बड़े ऐलान, बदलेगी देश की विकास तस्वीर, आधुनिक भारत की ओर बड़ा कदम

सेंसेक्स और निफ्टी के अहम स्तर टूटे

गिरावट के दौरान सेंसेक्स 80,500 के नीचे और निफ्टी 24,800 के नीचे फिसल गया। BSE Top-30 में से 27 शेयर लाल निशान पर रहे, जबकि सिर्फ 3 शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली। सन फार्मा, टीसीएस और कोटक महिंद्रा बैंक ही कुछ हद तक संभले नजर आए।

मेटल और कैपिटल सेक्टर में भारी नुकसान

मेटल और कैपिटल गुड्स सेक्टर में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली।

  • हिंदुस्तान जिंक करीब 10%

  • हिंदुस्तान कॉपर में 18% से ज्यादा

  • हिंडाल्को लगभग 7%

  • हिंदुस्तान एल्युमिनियम करीब 5% टूट गया।

इसके अलावा बीएसई और ग्रो जैसे कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में भी भारी दबाव रहा।

सभी सेक्टर्स पर दबाव, PSU बैंक भी फिसले

ऑटो, फार्मा, FMCG, बैंकिंग और PSU बैंक जैसे लगभग सभी सेक्टर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। निवेशकों में बजट को लेकर असमंजस और टैक्स बोझ की चिंता साफ नजर आई।

डिफेंस स्टॉक्स में राहत की झलक

जहां बाजार के ज्यादातर हिस्सों में गिरावट रही, वहीं डिफेंस सेक्टर में चुनिंदा खरीदारी देखने को मिली। BEL और Data Pattern जैसे शेयर करीब 2% की तेजी के साथ ट्रेड करते नजर आए। मेटल स्टॉक्स में भी दिन के निचले स्तर से कुछ रिकवरी देखने को मिली।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *